सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

क्लाथ मार्केट चुनाव... दोनों गुटों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया मंत्री पद

वोटर बढ़ाने पर भी दिया जा रहा है जोर, आज से प्रचार शुरू

क्लाथ मार्केट एसोसिएशन पदाधिकारियों का चुनाव 27 जुलाई को होना है। 5 पद निर्विरोध होने के बाद केवल मंत्री पद पर चुनाव होंगे। कल नाम वापसी के अंतिम दिन दोनों उम्मीदवारों ने नाम वापस नहीं लिया। दोनों उम्मीदवार अलग-अलग गुट है, इसलिए अब दोनों ही गुटों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल यह मंत्री पद बन गया है।

मंत्री पद के लिए एक ओर कैलाश मूंगड़ है तो वहीं दूसरी ओर हंसराज जैन गुट के चंद्रप्रकाश गंगवाल चुनावी मैदान में है। 5 पद पर निर्विरोध पदाधिकारी चुने जा चुके है। पांचों ही पदाधिकारी कैलाश मूंगड़ गुट के है। वहीं पूर्व अध्यक्ष हंसराज जैन का गुट इस बार कमजोर रहा है।

मंत्री पद के लिए जैन गुट से चंद्रप्रकाश गंगवाल मैदान में है। ऐसे में एक गुट चाहता है कि दूसरे गुट का सफाया हो जाए। दूसरा गुट चाहता है कि उनके गुट से कम से कम 1 पदाधिकारी चुना जाए। ऐसे में दोनों ही गुटों के लिए मंत्री पद प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है।

दूसरी ओर कार्यकारिणी चुनाव में 795 वोटर थे। करीब 50 सदस्यों ने वार्षिक लागा नहीं भरा था इसलिए उन्हें मतदान की पात्रता नहीं थी। पदाधिकारी चुनाव के लिए अब दोनों ही उम्मीदवार कुछ अपने पक्ष के वोटर बढ़ाने की जुगत में है, क्योंकि 23 जुलाई तक वार्षिक लागा भर पदाधिकारी के लिए मतदान करने की पात्रता सदस्यों को मिल सकेगी।

आज से दोनों ही उम्मीदवार अपना जनसम्पर्क शुरू करेंगे। सोलंकी, पुलकित मिश्रा, सोनू कसौटे, त्रतिक वर्मा गोविंद रोहित ठाकुर, शोभित वर्मा, अभिनव द्विवेदी, रोहित स्वामी, लव शक्ले, दर्शन वर्मा सहित अन्य मौजूद थे।