पति को पहले दी नींद की गोली, फिर सांप से डंसवाया
मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में सांप के डसने से हुई युवक की मौत का मामला पुलिस जांच में हत्या का निकला। पुलिस के मुताबिक मृतक अतुल पंवार की पत्नी दामिनी ने अपने प्रेमी और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने के लिए पहले अतुल को दूध में नींद की गोलियां दी और फिर उसके बिस्तर पर जहरीला सांप छोड़कर सांप से डंसवाया। दामिनी और अतुल एक स्कूल चलाते थे। स्कूल के ड्राइवर तुषार से दामिनी का प्रेम संबंध था।
