सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

16 इंच बारिश से डूबा बिलासपुर

हर तरफ पानी ही पानी, रेलवे ट्रैक डूबे, कई ट्रेनें रद्द

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 33 घंटे के भीतर हुई 415.6 मिलीमीटर यानी 16.3 इंच वर्षा ने शहर की रफ्तार थाम दी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर स्टेशन और यार्ड में ट्रैक जलमग्न होने से रेल परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ। रेलवे को कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को रद करना पड़ा, जबकि कुछ का परिचालन बीच मार्ग से संचालित किया गया। शहर की निचली बस्तियों से लेकर वीवीआइपी कालोनियां तक पानी में डूब गईं।