सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

आम आदमी पार्टी कल करेगी प्रदर्शन एवं रैली

आम आदमी पार्टी, इंदौर जिला टीम द्वारा दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के विरोध तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे वैज्ञानिक एवं समाजसेवी सोनम वांगचुक के समर्थन में कल रविवार, 19 जुलाई को आम आदमी पार्टी द्वारा इंदौर में प्रदर्शन एवं रैली आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम शाम 5 बजे भोलाराम उस्ताद मार्ग, भंवरकुआं से प्रारंभ होगा। इस दौरान कार्यकर्ता एवं नागरिक टोपी, झंडे एवं बैनर के साथ शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराते हुए सोनम वांगचुक के आंदोलन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करेंगे।

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल गुप्ता ने बताया कि पहले मशाल रैली का आयोजन था जिसे निरस्त कर दिया गया है, अब प्रदर्शन और रैली का आयोजन होगा। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री अनुराग यादव ने कहा कि रैली भोलाराम उस्ताद मार्ग भंवरकुआ से प्रारम्भ होगी इसमें छात्र, युवा और सामाजिक संगठन के पदाधिकारी और सदस्य के साथ आम लोग भी शामिल होंगे। यादव ने नागरिकों से कल के इस आयोजन में शामिल होने की अपील की है।