सड़क हादसे में युवक की मौत
इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक की देर रात मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी हो नहीं पाई है। मृतक को एरोड्रम थाने की डॉयल 112 गंभीर अवस्था में लेकर एमवाय अस्पताल पहुंची थी जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई है।
