इनकम टैक्स दफ्तर के आसपास मिली नई सड़क की सौगात
अब सौंदर्यकरण की बारी, भव्य प्रवेश द्वार भी हो रहा तैयार
रेसीडेंसी क्षेत्र में सालों पुराने केंद्रीय इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के डिवीजन 1 में स्थित दफ्तर में विकास कार्यों और सौंदर्यकरण योजना के अंतर्गत पहले चरण में लंबे समय से खुले दफ्तर के चारों ओर सुरक्षा बाउंड्री वॉल का निर्माण किया गया है। एक साथ ही सांची पॉइंट से लेकर भीतर तक नई चमचमाती सीमेंटेड सड़क का निर्माण किया गया। वही अब केन्द्रीय इनकम टैक्स डिपार्मेंट के इस सालों पुराने दफ्तर वाले भवन में प्रवेश के लिए इंट्री गेट पर ही एक भव्य आकर्षक प्रवेश द्वार का नवनिर्माण भी किया जा रहा है।
निगरानी भी होगी। इसके साथ ही केंद्रीय इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से जुड़े आधा दर्जन अन्य ऑफिस और सम्पूर्ण दफ्तर के चप्पे-चप्पे की भी सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। इस पर भी काम चल रहा है। इसके साथ ही नेहरू स्टेडियम के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने स्थित केंद्रीय इनकम टेक्स डिपार्टमेंट के सालों पुरानी इमारत में और भी रिनोवेशन कार्य के तहत कई सुधार कार्य और नवीनीकरण के कार्य इन दिनों किए जा रहें है।
जिसके अंतर्गत सुरक्षा बाउंड्री वॉल और भीतर के हिस्से में नई सड़क निर्माण के बाद अब सौंदर्यकरण के लिए भी कई काम किए जा रहे है। जिनमें मुख्य रूप से परिसर में आकर्षक रंगीन पेवर्स ब्लाक लगाकर फुटपाथ को चमकाया जा रहा है। साथ ही खूबसूरती और हरियाली के लिए पेड़ पौधे लगाने का काम भी होगा। यही नहीं रोशनी के लिए भीतर से लेकर बाहर तक आकर्षक डिजाइन वाली नई लाइटिंग भी लगाई जाएगी।
