सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

रात के 3 बजे टायर फटा घर में घुस गया ट्रक

सोते समय 3 लोगों की मौत, 2 घायल

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में आज तड़के 3 बजे सीमेंट से लदा ट्रक टायर फटने के बाद बेकाबू हो गया और सड़क किनारे एक घर में घुस गया। हादसे के वक्त परिवार के लोग गहरी नींद में थे। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज धमाके के साथ ट्रक मकान में घुसा, जिससे घर का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।