पाकिस्तान में बिटकॉइन के खिलाफ ‘फतवा'
क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर- इस्लामी
पाकिस्तान में इस्लामी विद्वान मुफ्ती मुहम्मद तकी उस्मानी ने एक फतवा जारी कर बिटकॉइन, एथेरियम, यूएसडीटी समेत सभी तरह की क्रिप्टोकरेंसी के कारोबार को इस्लामी कानून के तहत गैर-मान्य करार दिया है। यह फैसला ऐसे समय आया है, जब पाकिस्तान सरकार क्रिप्टो सेक्टर को नियमित करने और डिजिटल एसेट्स को बढ़ावा देने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।
