एक लाख लोग फंसे
मध्यप्रदेश के 35 जिलों में सूखे जैसे हालात हैं। कई राज्यों में बारिश गायब हो गई है, लेकिन अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में बाढ़, लैंडस्लाइड और बारिश से एक लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। अब तक 7 लोगों की मौत हुई है और 29 घायल हुए हैं। वहीं, असम के 6 जिलों के 99 गांव बाढ़ की चपेट में हैं, जहां 37,032 लोग प्रभावित हैं।
