सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

बालाजी मंदिर के सामने तीन माह से दुकानें बनकर तैयार

मंगलवार-शनिवार और गुरुवार को सबसे ज्यादा दिक्कत

विधानसभा तीन के अंतर्गत नौलखा क्षेत्र में चिड़ियाघर के सामने स्थित बालाजी मंदिर के सामने ट्रैफिक जाम से राहत के लिए क्षेत्रीय पार्षद द्वारा निगम से पुल के पास खाली जगह पर आधा दर्जन नई दुकानों का निर्माण तो करवा दिया है। लेकिन अब इन दुकानों में बालाजी मंदिर के बाहर अस्थाई हार फूल और पूजन सामग्री की दुकानें लगाने वालों की आपसी लड़ाई और दुकानों को लेकर विवाद की स्थिति के कारण लंबे समय से मामला अधर में है। इधर निगम ने भी दुकान तैयार होने के बावजूद लंबे समय से मामले को ठंडा बस्ते में डाल रखा है।

जबकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं का कहना है कि नई दुकान तैयार हो गई तो फिर निगम द्वारा इन्हें शिफ्ट क्यों नहीं किया जा रहा है। पक्की दुकानें बन गई है तो इसमें हार फूल की अस्थायी दुकानें शिफ्ट हो जाएगी तो नौलखा क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर लोगों को जाम से भी बड़ी राहत मिलेगी। जबकि अभी भारी भीड़ के कारण आए दिन खासकर रात में जाम जैसे हालात बन जाते है।

वही खास बात यह है कि मंगलवार शनिवार और गुरुवार को श्रद्धालुओं की भीड़ और गुरुवार के दिन है हाटबाजार के कारण भी यहां भारी जाम लगता है। ऐसे में अस्थायी नई तैयार पक्की दुकान में शिफ्ट हो जाएगी तो कम से कम मंदिर वाली पुलिया पर जाम से राहत मिलेगी। साथ ही भीड़ भाड़ और त्यौहार के समय वाहन चालक आपस में गुत्थम गुप्था नहीं होंगे। इसके अलावा त्यौहार के समय भी वीरवार ज्यादा रहती है उस समय भी दोनों मुख्य सड़क पर जाम लग जाता है। खासकर