अहिल्या माता की बड़ी मूर्ति चोइथराम मंडी में स्थापित होगी मुख्यमंत्री को दिया था विधायक वर्मा ने पत्र, तत्काल दिया आदेश
राऊ विधायक के क्षेत्र में चोइथराम मंडी आती है इसमें कच्ची-पक्की मंडी भी रहती है, जिसमें आलू-प्याज, सब्जी, फल रहते हैं और बड़ी संख्या में यहां किसान व्यापारी आते हैं। आम लोग भी सामग्री खरीदने पहुंचते हैं। क्षेत्रीय विधायक मधु वर्मा ने कल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र दिया, जिसमें मंडी के मुख्य द्वार पर इंदौर की कुलदेवी माता अहिल्या की बड़ी मूर्ति स्थापित करने की गुहार लगाई गई।
वर्मा ने लिखा कि आर्थिक राजधानी के साथ कृषि व्यापार का सबसे बड़ा केन्द्र मंडी है। इस समय माता की 300वीं जयंती मनाई जा रही है। इसलिए बड़ी प्रतिमा की घोषणा भी हो। उल्लेखनीय है कि चोइथराम मंडी का नाम माता अहिल्याबाई होलकर कृषि उपज मंडी रखा गया है।
मुख्यमंत्री ने तत्काल पत्र पर संज्ञान लेकर माता अहिल्या की बड़ी मूर्ति लगवाने की घोषणा की।
