एक और पूर्व अध्यक्ष ने किया किनारा, अध्यक्ष के दावेदार बंसल कल रात सालासर बालाजी से आए, एक पैनल का कार्यालय आज होगा शुरू
अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के चुनाव का रण दो पैनल के बीच चल रहा है। दोनों ओर से पदाधिकारी और कार्यसमिति के प्रचार भी किए जा रहे हैं। मंडी ग्रुप में चुनाव मुद्दे को लिखने के मामले में विवाद गहराया था और मामला एक ओर से थाना तक भी गया था, जहां शिकायतों में लिखने वाले के अलावा अन्य नाम भी लिखाए गए थे।
कल दोपहर बाद निर्विरोध चुनाव को लेकर वरिष्ठों की मध्यस्थता बैठक होना थी, विवाद के चलते और थाना तक शिकायत जाने के बाद वरिष्ठों ने बैठक से किनारा कर लिया। कल मध्यस्थता बैठक नहीं हुई। कल रात से ही अग्रवाल समाजजन सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि चुनाव, चुनाव के तरीके से होना चाहिए, समाजजनों में कोई विवाद नहीं होना चाहिए और मामला थाना तक भी नहीं जाना चाहिए।
इसी बीच एक और पूर्व अध्यक्ष संजय बांकड़ा ने भी प्रेमचंद गोयल, किशोर गोयल की तर्ज पर अपने आपको चुनावी माहौल से पूरी तरह अलग कर लिया। इधर अग्रसेन सनातन पैनल से अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे दिनेश बंसल पम्प के समर्थक कह रहे हैं कि नामांकन दाखिल करने के बाद से दिनेश बंसल इंदौर में नहीं थे, वे कल रात ही सालासर बालाजी के दर्शन कर लौटे हैं और शिकायत में उनका नाम भी लिखा दिया गया है। आज सनातन पैनल कच्छ पाटीदार धर्मशाला में अपने चुनाव कार्यालय शुरू करने जा रही हैं। इधर
