सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

मंडी की झुग्गियां हटेगी पदोन्नति पर अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस उनका विस्थापन होगा विभाग ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल लक्ष्मीबाई अनाज मंडी में राज्य स्तरीय बलराम कृषि महोत्सव का शुभारंभ किया था। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के अलावा मंडी पदाधिकारी सहित अन्य भी मौजूद रहे। मंडी पदाधिकारी आनन्द गर्ग ने बताया कि मंडी क्षेत्र की झुग्गियों में रह रहे लोगों को मकान दिलाने की घोषणा की गई।

वहीं छावनी अनाज मंडी को दूसरी जगह शिफ्ट करने की बात भी कही गई। चोइथराम मंडी में देवी अहिल्या माता की प्रतिमा भी लगेगी। मुख्यमंत्री एवं जनप्रतिनिधियों का व्यापारियों ने स्वागत भी किया। उल्लेखनीय है कि लक्ष्मीबाई नगर अनाज मंडी व्यापारी एसोसिएशन के सचिव आनन्द गर्ग में पूर्व में मंडी में बनी झुग्गियों का मुद्दा भी उठाया था और मंडी में हो रही चोरी का मुद्दा भी कैलाश विजयवर्गीय के समक्ष उठाया था, कल उसी कड़ी में मंडी परिसर की झुग्गियों में रह रहे लोगों को मकान देने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की और प्रशासन से कहा कि जल्द से जल्द इन झुग्गी झोपड़ी को हटाया जाए और इनका विस्थापन किया जाए।

कल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के इंदौर आगमन पर पदोन्नति मिलने की खुशी में अधिकारी और कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताकर स्वागत किया। राजपत्रित अधिकारी संघ के जितेन्द्र सिंह, संदीप यादव, सीएल केवड़ा, सरली थॉमस ने आभार में स्वागत किया।

वहीं पुलिस विभाग के अधिकारियों- कर्मचारियों ने पदोन्नति पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताया और आत्मीय स्वागत भी किया और कहा कि पुलिसकर्मियों का इससे मनोबल बढ़ा है। मुख्यमंत्री डॉ.

यादव ने पदोन्नत पुलिस अधिकारियों को बैज लगाकर सम्मानित किया तथा उन्हें शुभकामनाएं देते हुए बधाई प्रदान की। उन्होंने कहा कि पुलिस बल प्रदेश की कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और सरकार पुलिसकर्मियों के कल्याण, प्रशिक्षण तथा सेवा-सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने पदोन्नत अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा,

ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ करें। राजस्व विभाग सहित अन्य विभाग ने भी मुख्यमंत्री का पदोन्नति पर आभार जताया।