54वीं मध्य प्रदेश एक्वेटिक चैंपियनशिप का आयोजन आज से
इंदौर। मध्य प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में एवं इंदौर डिस्ट्रिक्ट स्विमिंग एसोसिएशन द्वारा 54वीं मध्य प्रदेश एक्वेटिक चैंपियनशिप (सब-जूनियर) का आयोजन 16 से 18 जुलाई तक इंदौर में किया जा रहा है। मध्य प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष योगेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं तकनीकी अधिकारी भाग लेंगे।
प्रतियोगिता के तैराकी मुकाबले 16 जुलाई को सुबह से प्रारंभ हुए, जबकि शाम को औपचारिक उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय स्तर की तैराकी प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए इंदौर डिस्ट्रिक्ट स्विमिंग एसोसिएशन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं।
