बुजुर्ग महिला को आश्रय स्थल पहुंचाया
रेलवे स्टेशन पर छत्तीसगढ़ से आई 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला विचलित स्थिति में थी उन्हें समाजसेवी धर्मेन्द्र जोशी, जय्यू जोशी, मोनू पंवार ने पूछताछ की तो बताया कि उनके पुत्र ने उन्हें घर से भगा दिया इसलिए वह इंदौर आ गई। बुजुर्ग के कपड़ों की स्थिति भी ठीक नहीं थी उन्हें रेलवे स्टेशन पर स्नान करवाकर कपड़े बदलाए गए और फिर उन्हें आशांजलि ओल्ड एज केयर होम में जीआरपी पुलिस की मदद से पहुंचाया गया।
