सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

अमावस्या पर भंडारा का आयोजन

आषाढ़ी अमावस्या पर श्री राधाकृष्ण सेवा समिति ने छावनी में भंडारा आयोजित किया। अध्यक्ष गोपालदास मंगल (मंगल स्वीट्स) ने बताया कि प्रारंभ में भगवान को भोग लगाकर प्रसाद वितरण शुरू किया गया। समाजसेवी के.सी.जैन (कटारिया) के स्व. माता पिता की स्मृति में आयोजित इस भंडारे में लगभग पंद्रह सौ भक्तों ने शुद्ध घी से निर्मित प्रसाद ग्रहण किया।

गगन मंगल ने बताया कि शुद्ध घी से निर्मित भंडारे में मावाबाटी, मटर पनीर सब्जी, पूरी, आलूबड़े का वितरण किया गया। इस अवसर पर सुनील गोयल, विनोद, कैलाश गोयल, सतीश खंडेलवाल उपस्थित थे।