आज से माता आराधना का गुप्त नवरात्रि पर्व शुरू
आज से गुप्त नवरात्रि शुरू हुई जो आस्था की दरकार के साथ जारी रहेगी। माँ की आराधना का पर्व गुप्त नवरात्रि आज सुबह से शुरू हुआ। माता मंदिरों में आज सुबह ज्वारे बोए गए। कई घरों में भी यह क्रम जारी है। इस गुप्त नवरात्रि में गुप्त साधना, तंत्र साधना और शक्ति की दस महाविधाओं की पूजा की जाती है।
आज सुबह कई जगह घटस्थापना भी की गई। कई लोग इस नवरात्रि में भी 9 दिनों तक क्रत रखते हैं। माता मंदिरों में भी जाते हैं, वर्ष में चार नवरात्रि होती है, जिसमें शारदीय नवरात्रि और चैत्र नवरात्रि के अलावा दो गुप्त नवरात्रि भी होती है, हर तीन माह के अन्तराल से नवरात्रि होती है।
माँ से जुड़ी 10 विधाओं, महाविधाओं की साधना भी जो जानकार है वे करते हैं। इस गुप्त नवरात्रि में भी ब्रह्मचर्य का पालन किया जाता है, पाठ भी किए जाते हैं। दुर्गा चालीसा का पाठ भी होता है।
