बिजली संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण
पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा विद्युत आपूर्ति संबंधी शिकायतों का तेजी से निराकरण कर उपभोक्ताओं से समाधान को लेकर फोन पर पुष्टि भी की जा रही है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान ऊर्जस एप के माध्यम से 149 शिकायतों का त्वरित समाधान किया गया। वाट्सएप चैटबोट के माध्यम से 60, वाट्स एप नंबर के माध्यम से 2, सोशल मीडिया के माध्यम से 4 शिकायतों का समाधान किया गया। कंपनी स्तर पर उपभोक्ता शिकायत समाधान की दैनिक समीक्षा की जा रही हैं।
