पाठक का काम प्रखर सिंह को सौेंपा
नगर निगम अपर आयुक्त आशीष कुमार पाठक अवकाश पर गए हैं। उनके अवकाश पर जाने की स्थिति में उनके पास मौजूद पानी और ड्रेनेज के काम में कोई परेशानी नहीं आए इसके लिए निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने एक आदेश जारी किया है। इस आदेश में उन्होंने पाठक के सारे काम दूसरे अपर आयुक्त प्रखर सिंह को सौंप दिए हैं।
ध्यान रहे कि प्रखर सिंह के पास वैसे भी स्वच्छता और भवन अनुज्ञा जैसे महत्वपूर्ण विभाग है। इन विभागों के साथ ही उन्हें अब आशीष कुमार पाठक के पास मौजूद दोनों महत्वपूर्ण विभाग का काम भी संभालना होगा। इस बारे में निगम आयुक्त के आदेश कल ही जारी हुए हैं।
ध्यान रहे की अमृत 2.0 योजना के तहत पानी और ड्रेनेज के क्षेत्र में बहुत सारे काम शुरू हो गए हैं। ऐसे में अपर आयुक्त की यह जिम्मेदारी रहेगी कि वह इन सभी कामों को व्यवस्थित तरीके से समय सीमा में गुणवत्ता के साथ करवाना सुनिश्चित करें।
