सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

क्लाथ मार्केट में आज भराएंगे नामांकन

इंदौर। श्रीमंत महाराजा तुकोजीराव क्लाथ मार्केट मर्चेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियो की चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। कल नामांकन पत्र लेने का अंतिम दिन था। 10 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिए हैं। 9 उम्मीदवारों ने सोमवार को ही नामांकन पत्र ले लिए थे।

कल अरुण बाकलीवाल ने नामांकन पत्र लिया। ऐसे में अब कैलाश मूंगड़ गुट के 6 उम्मीदवार और दूसरे गुट के 4 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिया है। आज नामांकन पत्र भरकर उम्मीदवार जमा करेंगे, जिसके बाद सूची का प्रकाशन होगा। इस सूची से स्पष्ट होगा कि कौनसा उम्मीदवार किस पद के लिए चुनाव लड़ रहा है।

आज दिनभर चुनावी बैठक का आयोजन चलेगा। दोनों गुट एक-दूसरे गुट के उम्मीदवारों के पद को लेकर चर्चा करेंगे और जानकारी जुटाएंगे कि कौन किस पद पर चुनाव लड़ रहा है।

टैग