कांग्रेसियों को साइकल के लिए डाल रखी है लिंक
साइकल रैली कल आरएनटी मार्ग स्थित विश्वविद्यालय से शहर कांग्रेस द्वारा निकाली जाएगी और जिला कांग्रेस रीगल तिराहा से इसमें शामिल होगी। दोनों कांग्रेस संयुक्त रूप से साइकल रैली का आयोजन करेगी। कांग्रेस को क्षिप्रा तक जिम्मेदारी दी गई है।
शहर और जिला कांग्रेस ने युवा कांग्रस, भाराछांस और मुख्य कांग्रेसी को भी इसमें जोड़ने की कोशिश की है। साइकल की दिक्कत आ रही है इसके लिए कांग्रेसियों ने एक लिंक भी कांग्रेसी ग्रुप में डाली है, कहां से साइकल मिलेगी और किस नम्बर पर चर्चा करना है यह भी उसमें अंकित है। इधर चिंटू चौकसे ने कहा कि साइकल की कोई कमी नहीं है और जिन कांग्रेसियों के पास साइकल नहीं है उन्हें बताए वे व्यवस्था करा देंगे।
चौकसे ने बताया कि विश्वविद्यालय से रीगल तिराहा, राजानी भवन और लेंटर्न चौराहा से मालवा मिल होकर भमोरी से यह यात्रा एबी रोड होते हुए क्षिप्रा पहुंचेगी।
