राबड़ी का पुराना बंगला हुआ भगवा
पटना के 10 सर्कुलर रोड बंगले से राबड़ी देवी के बेदखल होने के बाद इस बंगले का हरा गेट अब भगवा कर दिया गया। राबड़ी देवी की नेम प्लेट भी हटा दी गई और उनकी पार्टी का चुनाव चिन्ह लालटेन भी हट गया। इस बंगले में अब भाजपाई मंत्री नंदकिशोर राम सावन के महीने में गृह प्रवेश करेंगे।
