दो ट्रकों के बीच फंसी पिकअप, बाजार में घुसी कार, 19 की मौत
इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर शादी से लौट रहे मेहमानों की पिकअप हाईवे पर दो ट्रकों के बीच फंस गई। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। उधर चिली के विना डेल मार शहर में नौसेना के एक ऑफ-ड्याूटी अधिकारी की निजी तेज रफ्तार कार बाजार में घुस गई। इस हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत और कई लोग घायल हुए।
