मेंदोला पर बोले-घर की मुर्गी दाल बराबर
मंच पर जनप्रतिनिधियों के नाम लेते समय विजयवर्गीय विधायक रमेश मेंदोला का नाम लेना भूल गए। कुछ समय बाद जब उनकी नजर मेंदोला पर पड़ी तो उन्होने कहा-रमेशजी का ध्यान ही नहीं रहा...घर की मुर्गी दाल बराबर होती है। इसके अलावा महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर भी विजयवर्गीय ने निशाना साधा और कहा कि आजकल इतने व्यस्त रहते है कि हमारी बैठकों में भी नहीं पहुंचते है।
