सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

क्लॉथ मार्केट पदाधिकारियों के चुनाव के लिए आज से प्रक्रिया शुरू

क्लाथ मार्केट मर्चेन्ट एसोसिएशन की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन हो चुका है, इन्हीं 21 सदस्यों में से 6 सदस्य पदाधिकारी बनेंगे, इसके लिए अगर चुनाव होते है तो प्रक्रिया आज से शुरू होगी। आज और कल सदस्य पदाधिकारी के लिए नामांकन पत्र ले सकेंगे। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष और संयुक्त मंत्री के दो पदों के लिए आज से नामांकन पत्र मिलेंगे।

15 जुलाई को नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। 17 जुलाई तक नाम वापसी होगी। वहीं इसी दिन शाम को अंतिम सूची का प्रकाशन भी हो जाएगा। चुनाव 27 जुलाई को होंगे। इसके लिए पदाधिकारी का चुनाव लडने वाले उम्मीदवारों को जनसम्पर्क के लिए 8 दिन का समय मिलेगा।

इधर कैलाश मूंगड़ गुट की पदाधिकारियों के सभी पदों पर उम्मीदवारों की तैयारी पूरी है। वहीं दूसरे गुट की बैठकों का दौर जारी है। फिलहाल यह गुट अंतिम निर्णय पर नहीं पहुंच सका है। कमजोर गुट होने के कारण विचार विमर्श ज्यादा किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि 21 सदस्यीय कार्यकारिणी में 14 सदस्य मूंगड़ गुट के है, वहीं 7 सदस्य दूसरे गुट के है। ी

टैग