भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से भेंट
इन्दौर (सिटी ब्लेास्ट न.प्र.)। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से प्रदेश भाजपा कार्यालय दीनदयाल परिसर पर मध्य प्रदेश अटल भारतीय हिंदू फाउंडेशन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अनिता पाल की सामान्य विषयों पर भेंट हुई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष को अनिता पाल ने मध्य प्रदेश अटल भारतीय हिंदू फाउंडेशन एवं अखिल भारतीय गडरिया महासभा के द्वारा किए जा रहे हैं संपूर्ण मध्य प्रदेश में कार्यों से अवगत कराया। अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
