स्वर्णकार समाज करेगा आज छात्र सम्मान
श्री स्वर्णकार सेवान्यास द्वारा आज अपने स्थापना दिवस पर छात्र सम्मान का आयोजन किया जाएगा। आरएनटी मार्ग सभागार में होने वाले कार्यक्रम में 10वीं-12वीं के मेधावी छात्रों का सम्मान होगा। छात्रवृत्ति से 10 छात्रों को विशेष राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। अच्छे अंक लाने वाले बेटे और बेटियों को भी सम्मानित किया जाएगा। दान-दाताओं का भी सम्मान होगा। समाज के जरूरतमंद विद्यार्थियों को कॉपी भी दी जाएगी।
