अमेरिका ने 140 झिकानंं पर किया हमला
ईरान ने भी अमेरिकी ठिकानों पर बरसाए बम
ईरान ने साइप्रस के जहाज पर हमला किया और होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने का ऐलान किया तो ईरान पर अमेरिका टूट पड़ा। अमेरिका ने ईरान में 140 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक कर मिसाइलें दागीं, बम बरसाए। अमेरिका के इस हमले के जवाब में ईरान ने भी कुवैत, बहरीन, कतर, जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर अटैक किया।
अमेरिका ने ईरान के 5 शहरों पर एयरस्ट्राइक की। अमेरिका ने न्यूक्लियर सिटी बुशहर समेत असालुयेह, बंदर-ए-देयर, जास्क और चाबहार के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। पिछले 3 दिनों में अमेरिका 300 ठिकानों पर हमले कर चुका है। इन हमलों के कारण तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।
