सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

जिला शिक्षा अधिकारी से मिले पेंशनर एसोसिएशन के पदाधिकारी

जिला शिक्षा अधिकारी शौर्य मल्होत्रा से वरिष्ठ नागरिक पेंशनर एसोसिएशन मप्र के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर मुद्दों पर चर्चा की। शिक्षकों के क्रमोन्नति आदेश जारी किए जाए। बीईओ की पदस्थापना जल्द की जाए सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि 15 जुलाई के बाद क्रमोन्नति का कार्य पुनः प्रारम्भ किया जाएगा तथा अन्य कार्य भी तेजी से निराकृत किए जाएंगे, इंदौर बीईओ का रिक्त पद पर भी पदस्थापना यथा शीघ्र होगी। उल्लेखनीय है कि अभी 10 से 15 दिनों से तबादले हो रहे हैं। पदोन्नति और स्कूलों के शैक्षिक कार्य होने के कारण शिक्षकों के क्रमोन्नति आदेश निकालने की प्रक्रिया धीमी हो गई थी लेकिन 15 जुलाई के बाद प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जाएगी।