कल मुख्यमंत्री के साथ नामांकन भरवाने जाएंगे नरंाम
कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन भरवाने पहुंचेंगे पटवारी
दतिया उपचुनाव के लिए नामांकन भरने के अंतिम दिन सोमवार 13 जुलाई को भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी भी अपना फार्म भरेंगे। भाजपा की ओर से अधिकृत घोषित प्रत्याशी के तौर पर आशुतोष तिवारी अपना नामांकन दाखिल करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और पूर्व गृहमंत्री डॉ।
नरोत्तम मिश्रा भी उनके साथ रहेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह का नामांकन भरवाने के लिए प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी दतिया आ रहे हैं। उनके जारी कार्यक्रम के अनुसार पटवारी आज रविवार शाम साढ़े सात बजे दतिया आएंगे।
