मंगल जुलूस के पहले राजवाड़ा पर संत प्रवचन
दिगम्बर जैन समाज के बड़े संत सुनील सागर म.सा. का कल इंदौर मंगल प्रवेश ग्रेटर बाबा के बाद नसिया में हुआ था और आज सुबह नसिया से सुनील सागर म.सा. का विहार राजवाड़ा के लिए हुआ और राजवाड़ा उद्यान में संत के प्रवचन हुए। प्रवचन को जैन समाजजनों ने सुना और यहां से फिर विहार समवशरण मंदिर के लिए हुआ। आज बड़ी संख्या में जैन समाजजन मौजूद रहे।
वहीं समवशरण में भी मंगल प्रवेश के लिए जैन समाजजनों का तांता लगा हुआ था। समवशरण पहुंचकर वहां भी संत के प्रवचन हुए। राजवाड़ा पर प्रवचन के दौरान मंत्री तुलसीराम सिलावट पहुंचे थे, तो संत ने उनसे कहा था कि अब आ रहे हो। इधर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मंगल विहार के दौरान ट्रेजर आइलैंड के सामने मंगल विहार के दौरान पहुंचे और संत के दर्शन किए आशीर्वाद भी लिया।
