सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

सिद्धान्त सागर म.सा. और दीक्षार्थियों की अगवानी

श्री चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर राजेन्द्र नगर से जुड़े दीपक पाटनी ने बताया कि आचार्य 108 सिद्धान्त सागर म.सा. अपने 14 दीक्षार्थियों के साथ महाराष्ट्र से इंदौर के लिए विहार कर रहे हैं। दीपक पाटनी ने रास्ते में पहुंचकर सिद्धान्त सागर म.सा. से आशीर्वाद लिया, अगवानी भी की। कल सोमवार को संत का मंगल प्रवेश महू से राजेन्द्र नगर की ओर होगा जहां भी जैन समाजजन उनकी अगवानी करेंगे।

प्रवचन और आहारचर्या भी चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर राजेन्द्र नगर में कल होगी। संभावना है कि आचार्य का चातुर्मास सुदामा नगर में होगा। उक्त जानकारी दीपक पाटनी ने दी।