सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

विधायक घर के पास लाइब्रेरी का हिस्सा गिरा

घटना के वक्त कोई भी बच्चा नहीं था मौजूद

विधायक घर के पास लाइब्रेरी का हिस्सा गिरा
घटना के वक्त कोई भी बच्चा नहीं था मौजूद फोटो: सिटी ब्लास्ट

विधायक मधु वर्मा के घर के पास इन्द्रपुरी कालोनी में कल एक घटना हादसा के रूप में टल गई। बच्चों के लिए लाइब्रेरी तीसरी मंजिल पर संचालित होती थी और इस लाइब्रेरी का 10 फीट लंबा एल्युमिनियम शेड अचानक नीचे गिर गया। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

यह तो गनीमत है कि उस समय कोई बच्चे नहीं थे और ना ही कोई बच्चे नीचे खड़े थे। कल पानी गिरा था और तीसरी मंजिल पर पानी एकत्रित हो गया था। संभवत: उसी कारण एल्यूमीनियम शेड ने अपनी जगह छोड़ दी। लाइब्रेरी में भी मेंटेनेंस काम होने की जानकारी भी दी गई।

अख़बार में यह खबरपृष्ठ 5 पर जैसी छपी, वैसी देखें
पूरा पृष्ठ ई-पेपर में खोलें →