सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

पानी-पानी हुई मुंबई एयरपोर्ट जलमग्न

भागलपुर में श्मशानघाट डूबा, मलकानगिरी में 24 घंटे में 20 इंच बारिश

मुंबई और वसई-विरार में रात से तेज बारिश हो रही है। लगातार बारिश के कारण सायन के प्रतीक्षा नगर इलाका और छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास पानी भर गया हैं। बिहार के भागलपुर में श्मशानघाट डूबने से सड़क पर अंतिम संस्कार करना पड़ा।

उड़ीसा के मलकानगिरी में 24 घंटे में 20 इंच बारिश से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित फांचा कांडे इलाके में बारिश के बीच जंगल का एक हिस्सा धंस गया। इससे दर्जनों देवदार के पेड़ गिर गए। हिमाचल में इस मानसून सीजन 296 लोगों की मौत और 520 लोग घायल हुए हैं।

अख़बार में यह खबरपृष्ठ 1 पर जैसी छपी, वैसी देखें
पूरा पृष्ठ ई-पेपर में खोलें →