सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

फिर बिका ट्रंप के बचपन का घर

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ऐतिहासिक मकान फिर बिक गया। न्यूयोर्क सिटी के क्वींस इलाके में स्थित ये घर ट्रंप के बचपन का घर था जिसका हाल ही में रेनोवेशन भी किया गया था। ट्रंप का ये घर 1। 93 मिलियन डॉलर (लगभग 16 करोड़ रुपये से ज्यादा) में बेचा गया है।

इस मकान को डोनाल्ड ट्रंप के पिता प्रेड ट्रंप ने साल 1940 में बनवाया था। ट्रंप चार साल की उम्र तक इस घर में रहे थे। हालांकि, लंबे समय तक खाली रहने के कारण ये मकान बेहद जर्जर हो गया था। टॉमी लिन ने इसे खरीदकर रेनोवेशन करवाया और करीब 16 करोड़ रुपए में इसे बेच दिया है। हालांकि ये प्रॉप्रटी पहले भी कई बार खरीदी और बेची जा चुकी है।

अख़बार में यह खबरपृष्ठ 1 पर जैसी छपी, वैसी देखें
पूरा पृष्ठ ई-पेपर में खोलें →