जम्मू-कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर छापे
जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ जांच एजेंसियां फुल एक्शन मोड में नजर आ रही हैं। आज काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) ने आतंकवाद से जुड़े एक मामले में घाटी के कई जिलों में एक साथ बड़े पैमाने पर छापेमारी की। सीआईके ने कुलगाम जिले के कई हिस्सों में तलाशी अभियान चलाया।
इस दौरान पुलवामा (सीआईके) के पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक टीम ने शोपियां के नादिगाम में छापा मारा। सीआईके ने दिवंगत गुलाम हसन गनी के बेटे इरफान अहमद गनी के मकान पर रेड डाली। इससे पहले शनिवार को एनआईए ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े सीमा पार आतंकी साजिश मामले में जम्मू-कश्मीर के 10 अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी की थी।
जांच एजेंसी ने कुपवाड़ा, कुलगाम, बांदीपोरा, बारामूला और सोपोर में इस कार्रवाई को अंजाम दिया था।
