सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

कांग्रेस अध्यक्ष ने दिए कारण बताओ नोटिस के निर्देश

शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कल छात्रों की गूंज जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर शहर कार्यकारिणी की बैठक गांधी भवन में बुलाई थी। बहुत सारे पदाधिकारी बैठक में नहीं पहुंचे थे इस पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिन्टू चौकसे नाराज हो गए और वहां मौजूद संगठन महामंत्री संजय बाकलीवाल को कहा कि जो नहीं आए हैं उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करो और पूछों कि महत्वपूर्ण बैठक में वे क्यों नहीं आए हैं, जबकि ब्लॉक और मंडलम अध्यक्ष बैठक में पहुंच रहे हैं। मौजूद लोगों को चिन्टू चौकसे ने कहा कि पदाधिकारियों को गाड़ी घुमवाना चाहिए, एलईडी लगवाना चाहिए, बड़ा हाथी नहीं मिले तो छोटा रिक्शा ले लो, ई-रिक्शा ले लो, लेकिन वार्डों में छात्रों की गूंज की आवाज गुंजाओ, छात्रों और युवाओं के रजिस्ट्रेशन कराओ।

अख़बार में यह खबरपृष्ठ 3 पर जैसी छपी, वैसी देखें
पूरा पृष्ठ ई-पेपर में खोलें →