प्रथम, मुदुल, हिया, आराध्या को खिताबी सफलता
इंदौर जिला टेबल टेनिस संगठन के तत्वावधान में यशवंत क्लब चतुर्थ इंदौर जिला रैंकिग टेबल टेनिस स्पर्धा में पुरुष वर्ग में प्रथम बाथम, महिला वर्ग में हिया पटेल, बालक अंडर-19 आयु वर्ग में मृदुल जोशी तथा बालिका अंडर-19 आयु वर्ग में आराध्या राजपूत ने स्वर्णिम सफलता अर्जित की। स्पर्धा यषंवत क्लब में खेली गई। पुरुष वर्ग के फायनल मुकाबलें में प्रथम बाथम ने पंकज विष्वकर्मा को 4- 3 से हराकर विजेता बने।
सेमीफायनल में प्रथम ने मुदुल जोशी को 3-1 से, पंकज ने अनुज सोनी को 3-0 से परास्त किया। महिला वर्ग के फायनल में हिया ने भाग्यश्री दवे को 4-2 से हराया। सेमीफायनल में हिया ने आरना उपाध्याय को 4-1 से, भाग्यश्री ने आराध्या राजपूत को 4-0
बालक अंडर-19 आयु वर्ग के से मात दी। फायनल में मृदुल जोशी ने अभी जैन को 3-0 से पराजित किया। सेमीफायनल में अर्थव सिंह को 3-0 से, अभी जैन ने अबु बकर को 3-2 से हराया। बलिका अंडर-19 आयु वर्ग के फायनल में आराध्या राजपूत ने हिया पटेल को 3-0 से षिकस्त दी।
सेमीफायनल में आराध्या ने आरना उपाध्याय को 3-1 से, हिया ने भाग्यश्री दवे को 3-2 से परास्त किया। स्पर्धा का पुरस्कार वितरण यशवंत क्लब के चेयरमेन जितेन्द्र जैन के मुख्य आतिथ्य व मध्य प्रदेश ओलिंपिक संघ के उपाध्यक्ष ओम सोनी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। क्लब के सचिव विजय कस्तुरी विशेष अथिति के रूप में उपस्थित थे।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश टेबल टेनिस संगठन से जयेश आचार्य, प्रमोद सोनी, यशवंत क्लब के कोषाध्यक्ष रूपल पारिख, जिला सचिव नीलेष वेद, गौरव पटेल विषेष रूप से उपस्थित थे। कार्यकम का संचालन नवीन सोनी ने किया। आभार प्रशांत व्यास ने माना।
