अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के हाल ही में जारी दस्तावेजों से एक अहम खुलासा हुआ है। अल कायदा के पूर्व प्रमुख ओसामा बिन लादेन उन देशों की सूची में भारत को भी शामिल करना चाहता था, जहां वह आतंकी हमले कराना चाहता था। यह जानकारी 1998 के एक प्रेसिडेंशियल डेली ब्रीफ में सामने आई है।