मंदिरों में देर रात तक कृष्ण जन्मोत्सव
कल कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों में भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालु रात तक पहुंचते रहे। ज्यादातर मंदिरों में रोशनी, फूल श्रृंगार किए गए थे। भजन संध्या की गई और रात को जन्म आरती के बाद प्रसादी का आयोजन भी हुआ। गीता भवन मंदिर में भी रात 12 बजे जन्म आरती हुई उसके पहले भजन संध्या की गई।
वहीं विद्याधाम मंदिर में भगवान की झांकी सजाई गई। श्रद्धालुओं ने देर रात तक प्रभु दर्शन किए। 56 भोग भी लगाए। भगवान का झूला भी झुलाया। आज विद्याधाम पर नंदोत्सव मनाया जा रहा है। हंसदास मठ पर कई झांकियां सजाई गई। विद्युत और पुष्प श्रृंगार किया गया, रात को जन्म आराती भी हुई।
रामचरणदास महाराज और पवनदास महाराज का सान्निध्य मिला। आज भी झांकियां मंदिर में दर्शनार्थ है। वहीं श्री महाप्रचंड हनुमान मंदिर माली मोहल्ला में कल झांकी सजाई गई। भगवान का बाल स्वरूप श्रृंगार किया गया। रात्रि को श्रद्धालु शामिल हुए।
पारसी मोहल्ला छावनी के मुरली मनोहर मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, रामेश्वर महादेव मंदिर, बडे बालाजी मंदिर मेें भी कल आयोजन किए गए। रात को आरती कर प्रसादी का वितरण भी हुआ।
