मस्जिद, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट
उत्तरप्रदेश के सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद पर आज सुबह प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत के आदेश और पहली अपील खारिज होने के बाद मस्जिद को अवैध निर्माण बताते हुए ये एक्शन लिया गया। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स की तैनाती रही। वहीं, सहारनपुर जाने की कोशिश कर रहीं कैराना सांसद इकरा हसन को उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया गया।
