सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

के.के. यादव के जन्मदिन पर कई आयोजन

कार्यक्रम संयोजक पार्षद शिवम यादव ने बताया कि जन्माष्टमी एवं के.के. यादव के जन्मदिन पर एक पौधा मां के नाम एवं भगवान कृष्ण के प्रिय गायों को छप्पन भोग लगाए गए। मेधावी छात्रों का सम्मान कर उन्हें शैक्षणिक सामग्री भी भेंट की गई। समाजसेवा करने वाले सेवियों का सम्मान भी हुआ।

शिवम यादव ने बताया कि 11 हजार पौधारोपण का कार्य कल से शुरू कर प्रथम चरण में 121 पौधे एक पौधा मां यशोदा के नाम पर लगाए गए, साथ ही पौधों के पनपने तक उनकी देखभाल का भी संकल्प लिया। कल रात 12 बजे कृष्ण कन्हैया का जन्मदिन मनाया। पूर्व पार्षद के.के. यादव का जन्मदिन समाजजनों और समर्थकों की मौजूदगी में मनाया गया।

कृष्ण भजन के बाद महाआरती और भोजन प्रसादी का आयोजन भी किया गया। पुरुषोत्तम यादव, अशोक यादव, राजेश चौकसे, विजय यादव, श्यामसुंदर यादव, मनीष यादव, विजय यादव, सतीश यादव, प्रवेश यादव,राजेश यादव, संजय यादव, सहित अन्य मौजूद थे।