राहुल नहीं, विजय होंगे पीएम प्रत्याशी
तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी टीवीके ने कांग्रेस के समर्थन से सरकार बना ली और एक्टर विजय मुख्यमंत्री बन गए, लेकिन अब टीवीके के कई नेताओं ने मुख्यमंत्री विजय को 2029 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया है। 9 सितंबर को टीवीके अपने सहयोगी दलों के साथ बैठक करेगी। एक तरह से टीवीके ने राहुल के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी का विरोध शुरू कर दिया है।
