देशभर की खिलाड़ी पेश करेंगी चुनौती, 8 सितंबर से आईपीएससी राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित द एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में 8 से 11 सितंबर तक आईपीएससी राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिष्ठित स्कूलों की बालिका खिलाड़ी अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए विभिन्न राज्यों से 13 स्कूलों की टीमें इंदौर पहुंचेंगी। इनमें दिल्ली पब्लिक स्कूल, राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल, महारानी गायत्री देवी गर्ल्स स्कूल, विद्या देवी जिंदल स्कूल, मॉडर्न स्कूल, मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स, करेंगी। डेली कॉलेज, वेल्हम गर्ल्स स्कूल, राजकुमार कॉलेज, द लॉरेंस स्कूल, एल.के. सिंघानिया एजुकेशन सेंटर और मेजबान द एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल सहित अन्य टीमें शामिल हैं।
स्कूल के निदेशक सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ 8 सितंबर को सुबह के सत्र में स्कूल के संचालक मुक्तेश सिंह के आतिथ्य में होगा। उद्घाटन समारोह में देशभर से आए खिलाड़ी और प्रशिक्षक मौजूद रहेंगे। आईपीएससी राष्ट्रीय बैडमिंटन स्पर्धा में देश के विभिन्न हिस्सों के चुनिंदा स्कूलों की टीमें हिस्सा लेती हैं। इस बार भी खिलाड़ियों के बीच कड़े और रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
