मालवा निमाड़ में 1.23 लाख नए बिजली कनेक्शन
मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा जारी कैलेंडर वर्ष में पिछले आठ माह के दौरान 1.23 लाख से नए बिजली कनेक्शन जारी किए गए है। यह पिछले वर्ष से करीब सवा नौ प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि इंदौर राजस्व संभाग में करीब 75 हजार कनेक्शन जारी हुए है।
इंदौर जिले में 36 हजार से अधिक कनेक्शन जारी हुए है। उज्जैन जिले में 10700 कनेक्शन जारी हुए हैं। बिजली कंपनी क्षेत्र के अन्य इलाकों में खरगोन जिले में 10560, धार जिले में 9000, बड़वानी जिले में 8300, रतलाम जिले में 7720, खंडवा जिले में 7200, देवास जिले में 6250 नए बिजली कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। ये बिजली कनेक्शन आन लाईन, आफ लाईन दोनों प्रकार से कनेक्शन आवेदन पर उपलब्ध कराए गए हैं।
