सरयूपारीण ब्राह्मण समाज महिलाओं का मिलन
सरयूपारीण ब्राह्मण समाज महिला समिति द्वारा होटल में कजरी तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कजरी गीतों का आयोजन भी हुआ। पारम्परिक परिधानों में मातृशक्तियों ने गीत-संगीत, नृत्य, तंबोला एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सम्पदा मिश्रा, उषा मिश्रा, रश्मि तिवारी, सरिता दुबे, पूनम शुक्ला, इन्दु पाण्डे, गीता शुक्ला, प्रगति तिवारी, सुधा शुक्ला, विनीता तिवारी, संतोषी दुबे, अर्चना मिश्रा, वंदना उपाध्याय, ममता पांडे आदि मातृशक्ति उपस्थित थी।
