सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

रजत रथ पर यात्रा के दौरान होंगे भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन, यादव समाज ने की बड़ी बैठक

जन्माष्टमी 4 सितम्बर को बड़ा गणपति से जेल रोड तक यादव समाज द्वारा बड़ी शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें झांकी, बैंड, राजस्थानी कालाकार, भजन मंडली आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। वहीं इस बार फूलों से श्रृंगारित रजत रथ पर संवार होकर भगवान श्रीकृष्ण श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। इस रथ को यादव समाजजन आगे की ओर लेकर चलेंगे।

यात्रा मार्ग पर जगह- जगह स्वागत होगा। कई जगह साबूदाना खिचड़ी सहित खाद्य और पेय पदार्थ का वितरण होगा। बड़ी संख्या में मातृशक्तियां भी शामिल होंगी। बुजुर्ग, युवा और बच्चे भी भगवान कृष्ण के जयकारे इस यात्रा में लगाएंगे। यात्रा के संरक्षक दीपू यादव ने बताया कि यात्रा को लेकर समाज में उत्साह है और कल बड़ी बैठक भी आयोजित की गई।

यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व केन्द्रीय अरुण यादव को भी निमंत्रण दिया गया है। कल हुई बैठक में दीपू यादव, रमेश उस्ताद, नरेश यादव, मुन्नालाल यादव, सुभाष यादव, श्याम यादव, कुल्लन यादव, बब्बू यादव, सदाशिव यादव काका, विनीतीका यादव, सुषमा यादव, कविता यादव सहित अन्य मौजूद थे।