चांदी-सोना दलाल एसोसिएशन के चुनाव में विजेताओं का सम्मान
इंदौर चांदी-सोना जवाहरात दलाल एसोसिएशन के चुनाव एमओजी लाइन स्कूल में हुए। चुनाव अधिकारी गोपालदास नीमा एवं महेंद्र पाटीदार ने बताया कि कुल 167 मतदाता में से 166 मतदाता ने वोट दिए। सराफा विकास पेनल के 10 उम्मीदवार एकतरफा विजयी हुए, जिनमें दिलीप नीमा, मयंक सुभाष गोयल, कृष्ण गोपाल छापरवाल, नवीन ठाकुर, पवन वर्मा, सुनील बडेरिया, हंसराज बूब, मुकुल लाहोकरे, अमित नीमा प्रमुख है।
जैसे ही चुनाव अधिकारी ने इनके विजेता की घोषणा की वैसे ही विजेताओं को बधाई मिली। इस अवसर पर हुकम सोनी अविनाश शास्त्री, बसंत सोनी, अजय लाहोटी, निर्मल वर्मा घुंघरू, अशोक शर्मा सहित व्यापारी एवं दलाल उपस्थित थे।
