सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

आदेश निकला तो निगम के घोटाले का हुआ उजागर -कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट प्रमोद द्विवेदी ने बताया कि नगर निगम आयुक्त व्दारा यह आदेश दिया गया है कि ड्रेनेज लाईन डालने बाद ठेकेदार रेस्टोरेशन करेंगे तभी भुगतान मिलेगा। इस पर द्विवेदी ने सवाल भी खड़ा किया और कहा कि पूर्व में भी उन्होंने इस मामले को उठाया था और अन्य मामले भी उठाए थे, सड़कों की जानकारी भी दी थी और जब ड्रेनेज लाईन डाली गई और बिना रेस्टोरेशन किए ठेकेदारों को भुगतान किया गया तथा फिर नवीन सड़क बनाई गई।

आयुक्त क्या ऐसे समस्त मामलों को उजागर करेंगे। जांच करेंगे तथा आयुक्त का आदेश इंदौर नगर निगम के बड़े घोटाले को उजागर नहीं करता। व्दिवेदी ने तो एक और घोटाले का आरोप लगाया है कि नगर निगम सीवरेज लाईन डालने में भी बड़े पैमाने पर घोटाला कर रहा है तथा जहां जहां अभी रहवासी नहीं है उन कालोनियों में भी सरकारी खर्च पर सीवरेज लाईन डालकर कालोनाइजरों को उपकृत कर रहा है तथा जहां जहां ड्रेनेज लाईन डली हुई है उन्हें बंद कर नवीन लाईन डाल रहा है, जल्दी खुलासा किया जायेगा।