सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

सिंधिया 43 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मंत्री इंदरसिंह परमार एवं मंत्री तुलसीराम सिलावट 7 सितंबर को मांगलिया में 43 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे। मांगलिया में 10 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित आयुष औषधालय का लोकार्पण,लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 24 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पांच सड़कें तथा लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से कृषि उपज मंडी मांगलिया में विभिन्न विकास कार्यों सहित ग्राम पंचायत भवन, बहुउद्देशीय कृषक सेवा केंद्र तथा आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण कार्यों का भी लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा।

आयोजन को लेकर कार्यक्रम की तैयारियां मंत्री तुलसीराम सिलावट ने शुरू कर दी है। अधिकारियों की बैठक भी ली गई। आधिकारियों को मंत्री ने सभी तैयारियां समय पर करने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों के साथ मंत्री ने दौरा भी किया।